तस्वीरों में : लीबियाई प्लेन हाइजैक

इमेज स्रोत, Reuters
लीबियाई पैसेंजर्स प्लेन को अपहरणकर्ताओं ने माल्टा एयरपोर्ट पर लैंड करने के लिए मजबूर कर दिया. इस प्लेन में 111 लोग सवार हैं. 82 पुरुष, 28 महिलाएं, एक बच्चा.

इमेज स्रोत, Reuters
हाइजैकर्स ने 25 पैसेंजरों को रिहा किया. यह फ्लाइट अब भी माल्टा एयरपोर्ट पर ही है.

इमेज स्रोत, Reuters
स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ एयरबस का यह A320 प्लेन लीबिया के भीतर ही उड़ान भर रहा था तभी इसे माल्टा एयरपोर्ट पर जबरन उतार दिया गया.

इमेज स्रोत, Reuters
इसमें दो अपहरणकर्ता शामिल हैं. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक़ इन्होंने इस प्लेन में धमाके की धमकी दी है.

इमेज स्रोत, Reuters
माल्टा के पीएम ने कहा है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षकर्मियों को रवाना कर दिया गया है. माल्टा एयरपोर्ट ने इस वाकये की पुष्टि ट्विटर पर की है.

इमेज स्रोत, Reuters
रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के फ़ोटोग्राफर ने बीबीसी से कहा कि माल्टा में एयरपोर्ट पर सैनिकों को और विशेष बलों को देखा जा सकता है.

इमेज स्रोत, Reuters
माल्या एयरपोर्ट्स से कई फ्लाइटों के रूट बदल दिए गए हैं.

इमेज स्रोत, AP
इससे पहले फ़्लाइट एमएस181 के एलेक्ज़ेंड्रिया से काहिरा जा रहे विमान का बीच रास्ते अपहरण कर लिया गया था.

इमेज स्रोत, Reuters
मिस्र के इस एयरबस320 में 81 यात्री सवार थे. अलेक्ज़ेंड्रिया एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक़ विमान में मौजूद लोगों में आठ अमरीकी, चार ब्रितानी, चार डच, दो बैल्जियन, एक इतालवी और 30 मिस्री यात्री थे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























