सीरिया में बम धमाका, 43 की मौत

इमेज स्रोत, AP
सीरिया में हुए एक कार बम धमाके में कम से कम 43 लोग मारे गए हैं.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ यह बम धमाका तुर्की की सीमा के नजदीक सीरियाई शहर अज़ाज़ में हुआ है.
हाल के दिनों में कथित इस्लामिक स्टेट ने अज़ाज़ शहर को निशाना बनाया है.
यह बम धमाका ऐसे वक़्त में हुआ है जब रूस और तुर्की की पहल पर सीरिया में संघर्षविराम चल रहा है.

इमेज स्रोत, Getty Images
हिंसा की कुछ वारदातों के बावजूद आम तौर पर यह संघर्षविराम लागू है.
अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि आज के हमले के पीछे कौन लोग हैं . कुछ मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़ इस धमाके में मारे जाने वालों की तदाद 50 तक हो सकती है और कई घायल भी हो सकते हैं.
सीरिया के इस इलाके में दूसरी जगहों से पलायन करके लोग अज़ाज़ में आकर रह रहे हैं.
इस्लामिक स्टेट ने कई बार इस शहर को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























