ओबामा परिवार के बीते चंद दिन

इमेज स्रोत, AFP
आज 20 जनवरी है. पुराने राष्ट्रपति को विदा कहने और नए राष्ट्रपति के स्वागत का दिन.
शुक्रवार को भारतीय समयानुसार रात साढ़े दस बे डोनल्ड ट्रंप पद की शपथ लेते ही अमरीका के नए राष्ट्रपति बन जाएंगे.
बराक ओबामा और उनके परिवार के लिए बीता हफ्ता कैसा रहा? देखिए तस्वीरों में.

चाहने वालों तथा ओबामा और उनके परिवार के लिए इस बीच कई भावुक मौके आए.

इमेज स्रोत, AFP
ओबामा ने शिकागो में विदाई भाषण दिया. यहीं से आठ साल पहले उन्होंने राष्ट्रपति के रूप में शुरुआत की थी.

इमेज स्रोत, AFP
10 जनवरी शिकागो में विदाई समारोह में बराक ओबामा ने खासतौर पर अपनी पत्नी मिशेल ओबामा को शुक्रिया कहा.
समारोह में मिशेल ओबामा के साथ उपराष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन भी मौजूद थीं.

इमेज स्रोत, AFP
विदाई समारोह में मिशेल के साथ साथ बेटी मलिया भी भावुक हो उठीं.

इमेज स्रोत, EPA
राष्ट्रपति बराक ओबामा 16 जनवरी को मार्टिन लूथर किंग जूनियर दिवस के मौके पर मिशेल ओबामा के साथ स्मारक पहुंचे.
अमरीका में इस दिन मार्टिन लूथर किंग जूनियर की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई.

इमेज स्रोत, Reuters
मार्टिन लूथर किंग दिवस के दिन ओबामा व्हाइट हाउस में मलिया और साशा के खेल के मैदान में ढेर सारे बच्चों के साथ पहुंचे. खेल का ये मैदान अब जॉब्स हैव प्रायोरिटी फैमिली शेल्टर को दान कर दिया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)























