जब टमाटरों से सराबोर हुए लोग

प्रकाशित

स्पेन के बुनोल शहर में बुधवार को टमाटरों की होली खेली गई. स्पैनिश में इसे 'ला टोमैटीना फ़ेस्टिवल' कहते हैं.

इस फ़ेस्टिवल में एक-दूसरे पर टमाटर मारे जाते हैं. हालांकि टमाटर मारने के भी नियम तय हैं जिसमें सबसे ज़रूरी है टमाटर मारने से पहले उसे हाथों से पिचकाना.

आइए देखते इस साल के ला टोमैटीना फ़ेस्टीवल की कुछ दिलकश तस्वीरें.

टमाटर फेस्टिवल
इमेज कैप्शन, इस फेस्टिवल की शुरुआत 1945 में हुई, अगस्त के अंतिम बुधवार को इसे मनाया जाता है. इस साल 72वां टोमैटीना फ़ेस्टिवल मनाया गया.
टमाटर फेस्टिवल
इमेज कैप्शन, इस फ़ेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से कई लोग आते हैं. इस साल टमाटरों की इस होली में दुनिया भर के लगभग 22 हज़ार लोगों ने हिस्सा लिया.
टमाटर फेस्टिवल
इमेज कैप्शन, टमाटरों की यह होली 1 घंटे तक खेली जाती है. समय पूरा होने के बाद टमाटर नहीं मारे जाते. इसके बाद सभी लोग पानी की बौछार में नहाते हैं और खुद को साफ करते हैं.
टमाटर फेस्टिवल
इमेज कैप्शन, फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाले लोग अपने साथ कोई भी सख्त चीज़ नहीं रख सकते, इसके अलावा दूसरे लोगों के कपड़े फाड़ने की भी मनाही होती है.
टमाटर फेस्टिवल
इमेज कैप्शन, इस साल फेस्टिवल में लगभग 165 टन टमाटरों का इस्तेमाल किया गया.
टमाटर फेस्टिवल
इमेज कैप्शन, ला टोमैटिना फ़ेस्टिवल को साल 2002 में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फ़ेस्टिवल के रूप में पहचान मिल गई.
टमाटर फेस्टिवल
इमेज कैप्शन, फ़ेस्टिवल खत्म होने के बाद घरों की सफाई करना एक बड़ा चैलेंज होता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)