सोमालियाः बम धमाके में 276 की मौत

मोगादिशु में धमाका
इमेज कैप्शन, धमाके से राजधानी मोगदिशु का एक पूरा इलाक़ा तबाह हो गया
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के व्यस्त इलाक़े में शनिवार को हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 276 हो गई है.

ये आंकड़े सोमालिया की सरकार की तरफ़ से जारी किए गए हैं. सोमिलिया के सूचना मंत्री ने बताया कि इस धमाके में 300 लोग घायल हुए हैं.

पुलिस के मुताबिक इस धमाके में सैकड़ों अन्य लोग घायल हुए हैं. शनिवार को विस्फ़ोटकों से भरे ट्रक से एक होटल के प्रवेश द्वार पर हमला किया गया था.

2007 में इस्लामी चरमपंथी समूह अल-शबाब के विद्रोह शुरू करने के बाद से ये सोमालिया में हुआ सबसे बड़ा हमला है.

अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शनिवार को हमला किस समूह ने किया है लेकिन अल शबाब मोगादिशु में हमले करता रहा है.

मोगादिशु में धमाका
इमेज कैप्शन, आशंका है कि अभी मलबे के नीचे लोग दबे हो सकते हैं

सोमालिया के राष्ट्रपति मोहम्मद अब्बुल्लाही 'फरमाजो' मोहम्मद ने पीड़ितों के लिए तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक हमले में मारे गए या ग़ायब हुए लोगों के परिजन शनिवार सुबह धमाका स्थल पर अपनों की तलाश कर रहे थे.

पुलिस अधिकारी इब्राहीम मोहम्मद ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

उन्होंने कहा, "तीन सौ से ज़्यादा लोग घायल हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है."

छोड़िए X पोस्ट, 1
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 1

अधिकारियों के मुताबिक शहर के मदीना ज़िले में हुए दूसरे बम हमले में भी दो लोग मारे गए थे.

मौके पर मौजूद बीबीसी सोमाली सेवा के संवाददाता के मुताबिक सफारी होटल पूरी तरह धराशाई हो गया है और लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं.

छोड़िए X पोस्ट, 2
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त, 2

एक चश्मदीद मुहीउद्दीन अली ने एएफ़पी से कहा, "ये सबसे बड़ा धमाका है जो मैंने देखा है, पूरा इलाक़ा बर्बाद हो गया है."

वहीं मदीना अस्पताल के निदेशक मोहम्मद यूसुफ़ हसन ने कहा है कि वो धमाके से हुई तबाही से हैरान हैं.

"हमारे अस्पताल में 72 घायल भर्ती हुए हैं इनमें से 25 की हालत बेहद गंभीर है. कई घायलों ने अपने अंग गंवा दिए हैं. कल जो हुआ है ऐसा मैंने कभी नहीं देखा है. लाशें इतनी बुरी तरह जल गईं थी कि पहचानना मुश्किल है."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)