दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले बनीं मिस यूनिवर्स

डेमी-ले-नेल-पीटर्स, मिस यूनिवर्स 2017
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 2 मिनट

दक्षिण अफ्रीका की डेमी-ले-नेल-पीटर्स ने मिस यूनिवर्स 2017 का ख़िताब जीत लिया है.

अमेरिका के लॉस वेगास में रविवार रात को हुई इस प्रतियोगिता में दुनियाभर की क़रीब 92 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था.

डेमी-ले 66वीं मिस यूनिवर्स चुनी गई हैं. इस प्रतियोगिता के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका, जमैका और कोलंबिया की उम्मीदवार पहुंची थीं.

फ़र्स्‍ट रनर-अप मिस कोलंबिया रहीं और मिस जमैका तीसरे पायदान पर चुनी गईं.

डेमी-ले के पास नॉर्थ वेस्ट यूनि​वर्सिटी से बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री है. मिस यूनिवर्स वेबसाइट के मुताबिक डेमी-ले की सबसे बड़ी प्रेरणा उनकी सौतेली बहन हैं जो विकलांग हैं.

छोड़िए X पोस्ट
X सामग्री की इजाज़त?

इस लेख में X से मिली सामग्री शामिल है. कुछ भी लोड होने से पहले हम आपकी इजाज़त मांगते हैं क्योंकि उनमें कुकीज़ और दूसरी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया हो सकता है. आप स्वीकार करने से पहले X cookie policy और को पढ़ना चाहेंगे. इस सामग्री को देखने के लिए 'अनुमति देंऔर जारी रखें' को चुनें.

चेतावनी: तीसरे पक्ष की सामग्री में विज्ञापन हो सकते हैं.

पोस्ट X समाप्त

अपने खाली समय में डेमी-ले ऐसे कार्यक्रम को लेकर उत्साहित रहती हैं जिसे ​महिलाओं को सेल्फ़-डिफ़ेंस सिखाने के लिए शुरु करने में उन्होंने मदद की है.

22 साल की डेमी-ले ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्हें किसी ने गन प्वाइंट पर रखकर धमकाया था तब से वह सेल्फ़-डिफ़ेंस के महत्व को लेकर और सजग हो गई हैं.

प्रतियोगिता के अंतिम पड़ाव में ​उन्होंने जिस सवाल से बाजी को जीत ली वो था कि आपको अपनी किस विशेषता पर गर्व है और मिस यूनिवर्स के तौर पर आप उस विशेषता का इस्तेमाल कैसे करेंगी.

श्रद्धा शशिधर, मिस यूनिवर्स 2017
इमेज कैप्शन, श्रद्धा शशिधर

इसके जवाब में डेमी-ले ने कहा, 'एक मिस यूनिवर्स के तौर पर, आप जो भी हैं व्यक्तिगत तौर पर आपको ख़ुद पर आत्मविश्वास होना चाहिए. मिस यूनिवर्स वो महिला होती है जिसने कई डरों को पार किया हो और इसके जरिए वो दूसरी महिलाओं को उनके डरों से निकलने में मदद करने में सक्षम हो. और मैं बिल्कुल वही हूं.'

भारत की तरफ से 21 साल की श्रद्धा शशिधर ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. लेकिन, वह शीर्ष 16 से पहले ही बाहर हो गईं.

बीते 66 सालों में अब तक भारत से दो ही सुंदरियां ये खिताब जीत सकी हैं. साल 1994 में 18 साल की उम्र में सुष्मिता सेन और साल 2000 में 22 साल की उम्र में लारा दत्ता ने ये उपलब्धि हासिल की थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)