तेहरान: क्लीनिक में ज़ोरदार धमाका, 13 लोगों की मौत कई घायल

तेहरान
प्रकाशित

ईरान की राजधानी तेहरान की एक क्लीनिक में हुए धमाके में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है.

यह धमाका सीना अतहर क्लीनिक में हुआ.

अधिकारियों के मुताबिक़, हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं. इस बात की भी आशंका ज़ाहिर की जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है.

ईरान की सरकारी मीडिया ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से ख़बर दी है कि यह धमाका गैस लीक होने के कारण हुआ.

तेहरान

टीवी पर जो तस्वीरें आयी हैं उसमें आसमान में उठता धुआँ दिखाई दे रहा है. दमकल कर्मियों को आग पर क़ाबू पाने में काफ़ी वक़्त लगा.

अधिकारियों के मुताबिक़, इस हादसे में मारे गए लोगो में ज़्यादातर महिलाएँ ही थीं.

इससे कुछ दिन पहले सेना के एक ठिकाने के पास भी बड़ा धमाका हुआ था. जिसका कारण भी गैस लीक बताया गया था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)