जहाँ पार्किंग स्पेस की कीमत तीन करोड़ से ज्यादा हो!

बॉस्टन
इमेज कैप्शन, बॉस्टन की इस पार्किंग की जगह की कीमत इस इलाके के घर की कीमत से दोगुनी है
प्रकाशित

अमरीका के बॉस्टन में पास-पास लगी दो की जगहों की नीलामी 3 करोड़ 22 लाख रुपये में हुई है जो इस इलाके के एक घर की औसत कीमत की लगभग दोगुनी रक़म है.

के बेहद महंगे बैक बे इलाक़े में कार पार्किंग की इस जगह के लिए बोली की शुरुआत 24 लाख रुपये से शुरू हुई.

इस पार्किंग क्षेत्र की बिक्री आंतरिक राजस्व सेवा ने की है जिसने कर्ज़ बकाया रहने की वजह से इसके मूल मालिक से पार्किंग की जगह अपने कब्जे में ले ली.

पार्किंग की खरीदार

इस महंगे पार्किंग की ख़रीदार लिज़ा ब्लूमेंथल हैं जो इस इलाके के पास ही लाखों डॉलर के घर में रहती हैं जिसमें पहले से ही तीन पार्किंग की जगहें हैं.

उन्होंने बॉस्टन ग्लोब को बताया कि यह क्षेत्र मेहमानों और उनके लिए काम करने वाले कामगारों के लिए उपयोगी होगा.

बॉस्टन और बैक बे में पार्किंग की एक जगह की रिकॉर्ड कीमत 1 करोड़ 72 लाख रुपये है.

मैसाच्युसेट्स में एक एकल परिवार के रहने के लायक एक घर की कीमत 1 करोड़ 80 लाख रुपये है.

<italic><bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप यहां क्लिक कर सकतें हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold></italic>