ब्रिटेन: मस्जिद हमला मामले में एक गिरफ्तार

इंगलैंड के <link type="page"><caption> बर्मिंघम</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/10/111001_london_riots_ia.shtml" platform="highweb"/></link> शहर में पुलिस ने एक 32 साल के युवक को गिरफ्तार किया है जिसपर एक मस्जिद में घुसकर तीन लोगों और एक पुलिस अधिकारी को छूरा मारने का शक है.
पुलिस को युवक पर हत्या की कोशिश करने का संदेह है.
पुलिस को शनिवार को स्थानीय समयानुसार रात क़रीब 11 बजे वार्ड एंड में वॉशवुड हीथ रोड पर मौजूद मस्ज़िद में घटना के होने की ख़बर दी गई थी.
वेस्ट मिडलैंड्स की <itemMeta>hindi/international/2013/03/130318_newyork_police_policy_challenged_ar</itemMeta> ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने वहां तीन <link type="page"><caption> घायल</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2011/10/111011_maoists_torture_fma.shtml" platform="highweb"/></link> लोगों को देखा जिन पर छुरा मारने के गहरे निशान थे.
पुलिस ने जब हमलावर को गिरफ़्तार करने की कोशिश की तो इस दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए.
सभी चारों <link type="page"><caption> घायल</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/news/2011/11/111119_egypt_injured_va.shtml" platform="highweb"/></link> अस्पताल में हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर है. वेस्ट मिडलैंड्स <itemMeta>hindi/india/2013/03/130320_policeman_beated_sk</itemMeta> की एक महिला प्रवक्ता का कहना है कि स्थानीय लोगों को ढांढस बंधाने के लिए पुलिस अधिकारी वहां गश्त लगा रहे हैं.
एक राष्ट्रीय मुस्लिम संगठन, रमज़ान फाउंडेशन के नेता मोहम्मद शफ़ीक का कहना है कि उनकी सहानुभूति घायलों और उनके परिवार के साथ है.
उनका कहना है, “मैंने मस्ज़िद के आसपास रहने वाले कुछ लोगों से बात की है. उनका कहना था कि उन्होंने मस्ज़िद के भीतर कुछ लोगों के बीच बहस होने की आवाज़ सुनी. यह बहस हिंसा में बदल गई और एक पुलिस अधिकारी को भी छुरा लगा.”
(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























