सह पायलट ने किया इथियोपियाई विमान अगवा

इमेज स्रोत, AFP
अदीस अबाबा से रोम जा रहा इथियोपियाई एयरलाइंस का एक विमान अगवा कर लिया गया. अगवा विमान को जिनेवा हवाई अड्डे पर उतरने को मज़बूर किया गया. स्विट्ज़रलैंड की पुलिस ने इस बात की पुष्टि की.
स्विस पुलिस ने बताया कि विमान को अगवा करने वाला शख़्स कोई और नहीं बल्कि विमान का ही सह-पायलट है. उसने स्विट्ज़रलैंड में शरण पाने के लिए ऐसा किया है. इस सह-पायलट को हिरासत में ले लिया गया है. उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है.
उसने विमान को अगवा करने के लिए मुख्य पायलट के टॉयलेट जाने का इंतज़ार किया और उसके बाद ख़ुद को कॉकपिट के अंदर बंद कर लिया.
दूसरी तरफ इथियोपियाई एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा है कि विमान के यात्री और चालक दल के सभी 202 सदस्य सुरक्षित हैं.
<link type="page"><caption> पुलिस</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/international/2013/05/130522_swiss_banking_secrecy_policy_vd2.shtml" platform="highweb"/></link> ने ये भी बताया है कि किसी को कोई चोट नहीं आई है और स्थिति 'नियंत्रण' में है.
फ्लाइट संख्या 702 ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 00:30 (स्थानीय समय ) बजे इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और उसे सुबह 04:40 बजे रोम पहुंचना था.
इस अपहरण की ख़बर के आते ही जिनेवा हवाई अड्डे को थोड़ी देर के लिए बंद कर दिया गया था, हालांकि अब यहां विमानों को उड़ना-उतरना शुरू हो चुका है
यात्री और चालक दल सुरक्षित

इमेज स्रोत, AFP
इस घटना से जुड़ी एक रिकार्डिंग सामने आई है. इसमें अगवा किए गए विमान का एक पायलट जिनेवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बदले में शरण मांगता हुआ सुनाई पड़ा है.
जिनेवा पुलिस ने पुष्टि की है कि बोइंग 767-300 को उसके निर्धारित समय के विपरीत सुबह 06:00 बजे हवाई अड्डे पर उतरा गया था.
'द ट्रिब्यून डी जिनिवी' अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार यह विमान उस समय अगवा कर लिया गया था जब यह सूडान के ऊपर उड़ान भर रहा था.
<link type="page"><caption> इथियोपियाई</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2013/08/130817_ethiopia_africa_vk.shtml" platform="highweb"/></link> हवाई अड्डे ने एक बयान जारी किया है. इस बयान में कहा गया है कि फ्लाइट संख्या 702 नियत समय के अनुसार इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से 00:30 (स्थानीय समय ) बजे उड़ान भरते हुए रोम 04:40 (स्थानीय समय) पहुंचने वाले विमान को जिनेवा हवाई अड्डे की तरफ जाने को मजबूर किया गया.

इमेज स्रोत,
बयान में आगे कहा गया है, "निर्देश के मुताबिक विमान को जिनेवा हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया. विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं."
'द ट्रिब्यून डि जिनिवी' ने जानकारी दी कि सभी यात्री लगभग 08:00 (स्थानीय समय) बजे विमान से बाहर निकले. बाहर निकलते वक्त वे दर्जनों पुलिस से घिरे हुए थे.
<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> क्लिक करें</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link>. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक पन्ने</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























