मेसी पर चलेगा टैक्स चोरी का मुकदमा

इमेज स्रोत, Reuters
अर्जेनटीना और स्पेन के फ़ुटबॉल क्लब बार्सिलोना के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के ख़िलाफ़ टैक्स चोरी करने के आरोप में स्पेन में मुकदमा चलेगा.
स्पेन में एक जज ने अभियोजन पक्ष की उस दलील को ख़ारिज कर दिया है जिसमें कहा गया था कि मेसी के वित्तीय मामलों के लिए उनके पिता ज़िम्मेदार हैं, इसलिए लियोनेल मेसी पर लगे आरोपों को वापस ले लिया जाए.
जज ने कहा, "ऐसे अपराधों में ये ज़रूरी नहीं है कि व्यक्ति को अकाउंटिंग और बिजनेस ऑपरेशन का ज्ञान हो. इतना ही काफ़ी है कि वो धोखाधड़ी के इरादे से वाकिफ़ हो और इसकी अनुमति दे दे. "
मेसी और उसके पिता होर्गे पर आरोप है कि उन्होंने 80 करोड़ रुपए से भी अधिक की टैक्स की चोरी की है.
दोनों ने इस आरोप का खंडन किया है. अब पिता-पुत्र के पास अपील करने के लिए पांच दिन का वक्त है.

इमेज स्रोत, AFP
आरोप के मुताबिक़ दोनों ने 2007 से 2009 के बीच अपनी आमदनी छिपाई है.
मेसी को ये आमदनी विज्ञापन के विभिन्न क़रारों से हुई थी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें<link type="page"><caption> फ़ेसबुक </caption><url href="www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























