हांगकांगः 'ट्राएड गैंग' के संदिग्ध गिरफ़्तार

हांगकांग, लोकतंत्र समर्थकों के साथ झड़प
प्रकाशित

हांगकांग में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ़्तार किया है, इसमें लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन पर हमले के अभियुक्त ट्राएड गैंग के सदस्य भी शामिल हैं.

शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच झड़प के कारण सरकार और लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत स्थगित हो गई थी.

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ हिंसा में शामिल लोगों के साथ किसी सांठ-गांठ से इनकार किया है.

चीनी योजना का विरोध

प्रदर्शनकारी चुनाव में उम्मीदवारों का नाम तय करने की चीनी योजना के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं और शहर के विभिन्न हिस्सों पर क़ब्ज़ा कर रहे हैं.

हांगकांग, प्रदर्शन का विरोध करते लोग
इमेज कैप्शन, हांगकांग में जारी प्रदर्शनों का विरोध करते लोग.

प्रदर्शनकारी हांगकांग के मुख्य कार्यकारी अधिकारीसीवाई लेंग का इस्तीफ़ा मांग कर रहे हैं.

हांगकांग के नेता ने इस हफ़्ते की शुरुआत में चीन के विशेष प्रशासित क्षेत्र में गतिरोध ख़त्म करने के लिए गुरुवार को प्रदर्शनकारियों से बातचीत का प्रस्ताव रखा था.

लेकिन कथिततौर पर जारी प्रदर्शनों से नाराज लोगों लोगों ने प्रदर्शनकारियों के टेंट गिराने और बैरिकेड्स हटाने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों में झड़प हुई थी.

'बातचीत का रास्ता बंद'

हांगकांग फ़ेडरेशन ऑफ़ स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ़ से बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था.

उसने एक बयान जारी करके कहा, "सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हमले के लिए गुंडों को अनुमति दी. सरकार ने बातचीत का रास्ता बंद किया है, इसके नतीजों की जिम्मेदारी उसकी होगी."

हांगकांग, लोकतंत्र प्रदर्शनकारी

शनिवार सुबह हांगकांग की गलियों में स्थिति शांतिपूर्ण थी.

<bold>(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पन्ने पर भी आ सकते हैं और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>