'हेनिंग के हत्यारों को पकड़ने के लिए फौज ज़रुरी'

इमेज स्रोत, PA
मृत ब्रितानी बंधक एलन हेनिंग के भाई ने ब्रितानी प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से सीरिया और इराक़ में फौज भेज कर इस्लामिक स्टेट के हत्यारे को पकड़ने की मांग की है.
कुछ दिन पहले इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें एलन हेनिंग का सिर कलम करते हुए दिखाया गया था.
एलन हेनिंग के भाई रेग हेनिंग ने कहा कि उनकी हत्या के दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए.
रेग ने ये भी कहा कि उनके परिवार को एलन हेनिंग के अपहरण के बारे में चुप रहने को कहा गया था.

रेग हेनिंग ने बीबीसी से कहा, "आप इराक़ पर बम बरसा कर हत्यारों को नहीं खोज सकते. इसके लिए फौज को ज़मीनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी और उन्हें खोज निकालना होगा. जितनी जल्दी हम ऐसा करेंगे उतनी जल्द ही ये हत्याएं रुकेगीं."
पेशे से ड्राइवर उत्तरी इंग्लैंड के रहने वाले हेनिंग को पिछले साल सीरिया में बंधक बनाया गया था.
हेनिंग को राहत सामग्री पहुँचाते हुए अग़वा किया गया था.
<bold>(बीबीसी हिन्दी केएंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/10/www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/10/www.twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























