ब्रिटेन में टाटा इस्पात संयंत्र बेचेगा

इमेज स्रोत, BBC World Service
टाटा स्टील ब्रिटेन में अपने कुछ इस्पात संयंत्र बेचने की योजना बना रहा है. इनमें 6500 कर्मचारी काम करते हैं.
टाटा स्टील इस सिलसिले में क्लैश्च ग्रुप के साथ एक समझौते पर दस्तखत करने वाला है. क्लैश्च ग्रुप एक ग्लोबल कमोडिटी कंपनी है जिसका मुख्यालय जिनेवा में है.
अपने जिस लॉन्ग प्रोडक्ट डिवीज़न को टाटा स्टील बेचने जा रहा है, उसमें इंग्लैंड का स्कनथोर्प और टीसाइड तथा स्कॉटलैंड के डिएल और क्लाइडरब्रिज संयंत्र शामिल हैं.
इनमें वर्किंगटन और यॉर्क के साथ ही फ्रांस तथा जर्मनी के कुछ संयंत्र भी शामिल हैं.
'कर्मचारियों में निराशा'

इमेज स्रोत, Getty
कंपनी का लॉन्ग प्रोडक्ट डिवीज़न निर्माण और खुदाई से जुड़े उद्योगों के लिए भारी उत्पाद तैयार करता है.
टाटा स्टील ने इसे बेचने के लिए क्लैश्च ग्रुप के साथ सहमति पत्र पर दस्तख़त किए हैं.
टाटा स्टील के पूरे यूरोप में 30,500 कर्मचारी हैं. इनमें ब्रिटेन में काम करने वाले 17,500 कर्मचारी भी शामिल हैं.
यूनियन के महासचिव रॉय रिकहस का कहना है, ''टाटा स्टील ने जिस तरह से ये घोषणा की है, उससे हमें बहुत निराशा हुई है.
लेकिन कंपनी ने कहा है कि वो इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेड यूनियंस से विचार विमर्श करेगा.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi%20" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>

























