मिस्र: मेट्रो में धमाका, नौसेना की पोत पर हमला

भूमध्य सागर
प्रकाशित

मिस्र में हिंसक हमलों की ताज़ा घटना में काहिरा मेट्रो के एक कैरेज में हुए धमाके में 16 लोग घायल हो गए हैं.

पिछले साल राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी को सत्ता से हटाए जाने के बाद से मिस्र में कई हिंसक घटनाएँ हुई हैं.

भूमध्यसागर में मिस्र की नौसेना की पोत पर चार नौकाओं में आए बंदूकधारियों के हमले में पाँच सैनिक घायल हुए हैं और आठ सैनिक लापता हैं.

नौसेना के अनुसार पोत नष्ट हो गया, 4 हमलावर मारे गए और 32 को नौसेना ने गिरफ़्तार कर लिया है.

मिस्र के टैंक

ये हमले सिनाई प्रायद्वीप में हुए एक कार धमाके की घटना के बाद हुए हैं जिनमें 10 लोग घायल हो गए थे.

काहिरा में धमाका

काहिरा मेट्रो के कैरेज में धमाका उस समय हुआ जब उसमें ख़ासी भीड़ थी और लोग दोफ़्तरों को जा रहे थे.

पूर्वी काहिरा के हिलमियत अल-ज़ेयतून स्टेशन पर धमाके के बाद भगदड़ मच गई और 16 लोग घायल हो गए.

हाल में राजधानी काहिरा के इलाक़े में ट्रांस्टपोर्ट सिस्टम को चरमपंथियों ने कई बार धमाकों का निशाना बनाया है.

फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों के पीछे किसका हाथ है.

हालिया हमले चरमपंथी संगठन बेइत अल मक़दिस की ओर से इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रति वफ़ादारी दिखाने के कुछ दिन बाद हुए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>