अफ़ग़ानिस्तान: 26 चरमपंथी मारे गए

अफ़ग़ानिस्तान में
इमेज कैप्शन, कैंप बैस्टियन ब्रितानी सैनिकों का महत्वपूर्ण बेस था (फ़ाइल फ़ोटो)
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में हुए ताज़ा हमले में पांच अफ़ग़ान सैनिक और 26 चरमपंथी मारे गए हैं.

दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों के मुताबिक़ पूर्व ब्रितानी कैंप बैस्टियन पर चरमपंथियों ने गुरुवार देर रात हमला किया और कई घंटों तक सेना के साथ लड़ाई जारी रखी.

कैंप बैस्टियन अफ़ग़निस्तान में ब्रितानी सैनिकों का महत्वपूर्ण बेस रहा है, जिसे पिछले महीने ही अफ़ग़ान सेना के हवाले किया गया था.

नेटो अपने अभियान को समाप्त करने की तैयारी कर रहा है और चरमपंथियों के हमले बढ़े हैं.

हाल में अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में ब्रितानी दूतावास की गाड़ी को निशाना बनाया गया था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>