हांगकांग: लोकतंत्र बहाली पर फिर झड़पें

प्रकाशित

हांगकांग में सरकारी मुख्यालय के पास लोकतंत्र समर्थकों और पुलिस के बीच संघर्ष की ख़बर है.

ये संघर्ष तब शुरू हुआ जब हांगकांग में (नेताओं के चुनाव में चीनी दखल बंद करने) की मांग के साथ हज़ारों लोग प्रदर्शन करने के लिए जमा हो रहे थे.

इन लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया. दूसरी तरफ प्रदर्शन में शामिल लोग अपने साथ लाए छातों की मदद से पुलिस से भिड़ गए.

दरअसल हांगकांग में लोकतंत्र समर्थकों की आंदोलन का प्रतीक चिन्ह छाता ही है.

इस संघर्ष के दौरान पुलिस ने कम से कम 40 लोगों को हिरासत में लिया है. कई लोगों के जख़्मी होने की ख़बर भी है.

ताज़ा सामाचार मिलने तक प्रदर्शनकारियों ने सरकारी मुख्यालय से जुड़े एक अहम सड़क को बंद कर रखा है.

आम लोग का विरोध

इस विरोध प्रदर्शन की मुख्य वजह चीन सरकार का वो फ़ैसला है, जिसमें उसने कहा है कि 2017 में होने वाले चुनाव में वो हांगकांग की जनता को सार्वभौमिक मताधिकार दे देगी लेकिन चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवारों की जांच पहले करेगी.

इसके बाद चीन ने ब्रिटेन की संसदीय समिति को भी हांगकांग में प्रवेश की इजाजत नहीं दी है.

हांगकागं के आम लोग इसका विरोध कर रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi " platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>