यौन शोषण में डॉक्टर को 22 साल की क़ैद

माइल्स ब्रैडबरी
इमेज कैप्शन, डॉ. माइल्स ब्रैडबरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था.
प्रकाशित

कैंसर विशेषज्ञ चिकित्सक माइल्स ब्रैडबरी को 18 मरीज़ों के बाल यौन शोषण के आरोप में 22 वर्ष की सजा हुई है.

ब्रैडरी ने कैम्ब्रिज के एडेनब्रुक्स अस्पताल में 2009 से 2013 के बीच बीमार बच्चों के इलाज के दौरान उनका यौन शोषण किया था.

यह मामला तब खुला जब एक बच्चे की दादी को इसका पता चला.

बाल यौन शोषण का पीड़ित
इमेज कैप्शन, एक बच्चे ने बताया कि डॉ. माइल्स जोड़ों की जांच के बहाने कपड़े उतरवाते थे.

चिकित्सक को पिछले साल दिसंबर में गिरफ़्तार किया गया था और उनपर आरोप तय किए गए थे.

इसी वर्ष सितम्बर में ब्रैडबरी ने यौन उत्पीड़न के 25 मामलों में संलिप्त रहने और 16,000 अश्लील तस्वीरें रखने की बात स्वीकर की थी.

उनके द्वारा इलाज कराने वाले ज़्यादातर बच्चों की उम्र 10 से 16 वर्ष की थी और वे हीमोफ़ीलिया, ल्यूकीमिया और अन्य रोगों से ग्रस्त थे.

इनमें से कुछ बच्चों में बीमारी के लक्षण थे और परिवक्व होने के साथ उसके बढ़ने की संभावना थी. इसके लिए जननांगों और यौनिक विकास की निगरानी के लिए चिकित्सक की जरूरत थी.

कैम्ब्रिज का अस्पताल
इमेज कैप्शन, यौन उत्पीड़न के अधिकांश मामले कैंब्रिज के एडेनब्रुक्स अस्पताल में हुए जहां ब्रैडबरी चिकित्सक थे.

अभियोजक पक्ष ने अदालत को बताया कि ब्रैडबरी की हरकतें मान्य हद से बाहर चले गए थे.

वो अपने मरीज की तस्वीरें लेने के लिए एक 'स्पाई पेन' का इस्तेमाल करते थे. इसमें 1,70,425 तस्वीरें पाई गईं.

एक पीड़ित के बयान के अनुसार, "मुझे अब चिकित्सक के पास जाने में डर लगता है क्योंकि मुझे नहीं पता कि किस पर विश्वास किया जाए."

बयान के मुताबिक़, "मुझे हीमोफ़ीलिया है. मुझे पता है कि मुझे चिकित्सक के पास जाना चाहिए, लेकिन मैं बहुत अपमानित महसूस करता हूं."

ब्रैडबरी, अनाथालय
इमेज कैप्शन, माइल्स ब्रैडबरी वर्ष 2012 में स्विट्जरलैंड के एक 300 बच्चों वाले अनाथालय का दौरा करने वाली एक टीम में भी शामिल थे.

एक अन्य मरीज़ ने अपने बयान में कहा है, "मैं माइल्स ब्रैडबरी से मिलकर पूछना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया."

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindin" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>