ब्रिटेन: यहूदी विरोधी घटनाएं रिकॉर्ड स्तर पर

लंदन में यहूदी
प्रकाशित

यहूदियों के कल्याण के लिए काम करने वाली एक संस्था ने कहा है कि ब्रिटेन में पिछले साल यहूदी विरोधी घटनाएँ रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गई हैं.

ब्रिटेन में यहूदियों के लिए काम करने वाली कम्यूनिटी सिक्योरिटी ट्रस्ट ने 2014 में इस तरह के 1168 मामले दर्ज किए.

ट्रस्ट 1984 से इस तरह के मामले दर्ज कर रहा है. ट्रस्ट के मुताबिक़ 2014 में सबसे अधिक यहूदी विरोधी घटनाएं दर्ज की गईं.

ट्रस्ट के मुताबिक़ 2013 में इस तरह के 535 मामले दर्ज किए गए थे.

ग़ज़ा संघर्ष

ट्रस्ट के मुताबिक़ इसका सबसे बड़ा कारण पिछले साल गर्मियों में ग़ज़ा में हुआ संघर्ष है.

लंदन में यहूदी

लंदन में हुए इसी तरह के एक हमले में पीड़ित को जातीय गालियां दी गईं और उस पर शीशे व बेसबाल बैट से हमला किया गया था.

ट्रस्ट के प्रवक्ता मार्क गार्डनर ने कहा कि इस गंभीर समस्या पर ध्यान देने की ज़रूरत है. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों से यहूदियों ने फ़ोन कर ब्रिटेन में भी पेरिस जैसा हमला होने की आशंका जताई थी.

ट्रस्ट ने 2013 में ब्रिटेन में यहूदियों के खिलाफ हमलों के 535 मामले दर्ज किए थे.
इमेज कैप्शन, ट्रस्ट ने 2013 में ब्रिटेन में यहूदियों के खिलाफ हमलों के 535 मामले दर्ज किए थे.

फ़्रांस के एक यहूदी सुपरमार्केट पर हुए चरमपंथी हमले के बाद यूरोप में यहूदी विरोधी मानसिकता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

पेरिस में व्यंग्य पत्रिका शार्ली एब्दो और यहूदी सुपरमार्केट पर तीन बंदूकधारियों के हमले में कुल 17 लोगों की मौत हुई थी. इनमें चार यहूदी थे.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi " platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>