'लड़ाई आतंकियों से है इस्लाम से नहीं'

प्रकाशित

अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हिंसक चरमपंथ के ख़िलाफ़ आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है कि उनकी लड़ाई उन चरमपंथियों से है न कि इस्लाम से.

राष्ट्रपति का कहना था कि दुनिया की लड़ाई इस्लाम को तोड़-मरो़ड़कर इस्तेमाल करने वाले चरमपंथियों से है इस्लाम से नहीं.

वॉशिंगटन में तीन दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया का सामना इस्लामिक स्टेट की तोड़ी मरोड़ी गई विचारधारा से है जिसके ज़रिए वो हिंसा फैला रहे हैं और युवाओं को बरगला रहे हैं.

ओबामा का कहना था कि युवाओं में जो रोष है उसका समाधान करने की ज़रूरत है ताकि वो चरमपंथी संगठनों के बहकावे में न आएं.

सम्मेलन में डेनमार्क, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया समेत साठ से अधिक देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

डेनमार्क, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया में पिछले दिनों चरमपंथी हमले हुए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>