न्यूज़ अलर्ट: मोदी के सूट की आखिरी बोली

प्रकाशित

आज जिन ख़बरों पर नज़र रहेगी उनमें प्रमुख हैं बिहार विधानसभा में विश्वासमत, प्रधानमंत्री मोदी के सूट की बोली और गोल्डन रिम वाले फोन ओप्पो आर-5 की बिक्री.

बिहार में विश्वास मत

बिहार विधानसभा में जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता से बर्खास्त किए गए मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपना बहुमत साबित करना है.

भारतीय जनता पार्टी ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी कर उन्हें मांझी के पक्ष में वोट डालने को कहा है. हालांकि इसके बावजूद अभी स्थिति साफ़ नहीं है कि मांझी को बहुमत मिलेगा या नहीं.

मोदी का सूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुचर्चित सूट की नीलामी सूरत में चल रही है. आज इस सूट की आखिरी बोली लगेगी, तो पता चलेगा कि सूट कितने में बिका है.

गुरुवार को इस सूट की क़ीमत एक करोड़ 41 लाख रुपए तक पहुंच गई थी.

पूरे सूट पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम धारियों की शक्ल में लिखा हुआ है.

स्वाइन फ्लू

भारत में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे है और अब सरकार ने हर राज्य से हेल्पलाइन तैयार करने को कहा है.

इससे पहले प्राइवेट लैब्स को कहा गया था कि वो बीमारी के टेस्ट के लिए साढ़े चार हज़ार रुपए से अधिक नहीं ले सकते.

सरकार शुक्रवार के दिन भी बीमारी का प्रसार रोकने के लिए कुछ और उपायों की घोषणा कर सकती है.

अरुणाचल से राजधानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अरुणाचल प्रदेश की यात्रा पर हैं, जहां वह राज्य दिवस पर होने वाले समारोहों में हिस्सा लेंगे.

इस दौरान वह अरुणाचल से दिल्ली के लिए राजधानी ट्रेन की सेवाओं और एक पावर प्रोजेक्ट का उदघाट्न भी करेंगे.

ओप्पो आर-5

भारत में ओप्पो आर-5 फोन के गोल्डन रिम वाले एडिशन आज लांच होंगे. इनकी क़ीमत 29,990 रुपए होगी.

ये फ़ोन दुनिया के सबसे पतले फ़ोनों में गिने जाते हैं और पहली बार गोल्डन रिम वाले ये मॉडल भारत में उतारे जा रहे हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के <link type="page"><caption> एंड्रॉएड ऐप</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>