मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति नाशीद गिरफ़्तार

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ़्तार
प्रकाशित

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद को चरमपंथी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है.

वे लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए देश के पहले राष्ट्रपति थे.

नाशीद ने घोषणा की थी कि वे सरकार के ख़िलाफ़ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे. पर आंदोलन शुरू करने की तारीख़ से छह दिन पहले ही उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया.

आंदोलन के पहले नाशीद गिरफ़्तार

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति गिरफ़्तार

अब्दुल्ला यमीन के राष्ट्रपति बनने के 15 महीने बाद द्वीपों वाले इस देश में राजनीतिक अस्थिरता आ गई. उन्होंने अपने रक्षा मंत्री को सत्ता पलटने की कोशिश करने के आरोप में पद से हटा कर और गिरफ़्तार करवा दिया था.

विपक्षी दलों ने सरकार पर चमपंथ को बढ़ावा देने का आरोप लगया है.

विपक्ष का कहना है कि कम से कम दो सौ लोग इस्लामिक स्टेट में शामिल होने के लिए देश छोड़ कर मध्य पूर्व के देश गए हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.) </bold>