पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर चलेगा मुकदमा

इमेज स्रोत, AP
क्रिकेट विश्व कप 2015 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भारत और वेस्टइंडीज के हाथों करारी हार और खराब प्रदर्शन के खिलाफ लाहौर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है.
यह याचिका मंजूर कर ली गई है और अब लाहौर हाई कोर्ट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर मुकदमा चलेगा.
याचिका में कथित तौर पर प्रतिभा के आधार पर टीम का चयन नहीं किए जाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष प्रमुख शहरयार अहमद खान और इसके कार्यकारी समिति के अध्यत्र नजम सेठी को पद से हटाए जाने की मांग की गई है.

इमेज स्रोत, Getty
मंगलवार को लाहौर हाई कोर्ट के जस्टिस इजाजुल हसन मामले की सुनवाई करेंगे.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ याचिका दायर करने वाले रिजवान गुल ने अपील की है कि ऑस्ट्रेलिया और मेलबर्न में चल रहे क्रिकेट विश्व कप 2015 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन की गहराई से जांच की जाए.
<bold>(यदि आप बीबीसी हिन्दी का एंड्रॉएड ऐप देखना चाहते हैं तो यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. सोशल मीडिया जैसे <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी आप हमें फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















