11 साल की चेस मास्टर कैरिस्सा

इमेज स्रोत, AP
- Author, जेन ओ ब्रायन
- पदनाम, संवाददाता, बीबीसी न्यूज़, अमरीका
- प्रकाशित
कैरिस्सा यिप अमरीका के इतिहास में सबसे छोटी उम्र की चेस मास्टर बन गई हैं.
फिलाडेल्फिया में एक शतरंज प्रतियोगिता में अपने से दोगुनी उम्र के खिलाड़ियों के सामने कैरिस्सा की चालें बीस ही साबित हुईं.
कैरिस्सा के पिता हैं उसके गुरु

इमेज स्रोत, AP
कैरिस्सा को बहुत छोटी उम्र में ही उनके पिता ने शतरंज का खेल सिखाना शुरू कर दिया था.
हालांकि बीबीसी संवाददाता जेन ओ ब्रायन से बातचीत में वे दोनों यह तय नहीं कर पाते कि किस उम्र में उन्होंने पहली बार शतरंज खेला.
शतरंज की 31 बिसातों पर कैरिस्सा की चालें

इमेज स्रोत, AP
स्थानीय क्लब में आयोजित एक प्रतियोगिता में एक समय में बिछीं 31 बिसातों में एक तरफ कैरिस्सा थीं औऱ दूसरी तरफ 31 खिलाड़ी.
एक समय पर इतनी गेम्स खेलकर कैरिस्सा ने अपनी क्षमताओं का परिचय दिया है.
साधारण बच्चों जैसा जीवन

इमेज स्रोत, AP
किसी भी साधारण बच्चे की तरह कैरिस्सा स्कूल जाती हैं, होमवर्क करती हैं औऱ अपनी सहेलियों के साथ खेलने जाती हैं.
कैरिस्सा की प्रतिभा के बारे में उनकी गणित की शिक्षिका डोलोरेस मेइन्ज़ा का कहना है, "कई बार शतरंज की बिसात सामने न हो तो भी वह अपने दिमाग में खेल को खेल सकती हैं."
लेकिन कैरिस्सा सादगी से कहती हैं कि उनका चेस मास्टर होना कोई बड़ी बात नहीं हैं.
उम्र के साथ इस लिटिल चेस मास्टर की चुनौतियां भी बढ़ेंगी जिसके लिए वह तैयार है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक कर सकते</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi " platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























