'नाइट क्लब में घुसने से भी आसान है ये'

इमेज स्रोत, PA
ब्रिटेन की रॉयल नेवी उस इंजीनियर की खोज में जुटी है जिसने दावा किया था कि देश की परमाणु पनडुब्बियां सुरक्षित नहीं हैं और चरमपंथी इन्हें निशाना बना सकते हैं.
ऐसी चेतावनी जारी करने के बाद के बाद वे लापता हो गए हैं.
ब्रिटिश रॉयल नेवी के इंजीनियर विलियम मैक्नीली ने यह दावा किया था कि ब्रिटेन के परमाणु कार्यक्रम में कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
विकिलीक्स पर जारी रिपोर्ट
विलियम मैक्नीली ने व्हिसलब्लोअर वेबसाइट विकिलीक्स में एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया था कि ब्रिटेन का ट्राइडेंट परमाणु कार्यक्रम सुरक्षित नहीं है.

इमेज स्रोत, PA
उनका दावा था कि पहचान पत्र से जुड़ी जांच में काफी शिथिलता है.
उनका कहना था कि किसी नाइट-क्लब में जाना मुश्किल हो सकता है लेकिन इन परमाणु पनडुब्बियों में दाखिल होना आसान है.
रॉयल नेवी ने कहा कि वह मैक्नीली के विचारों से सहमत नहीं है और वह उन्हें ढूंढने में पुलिस का सहयोग कर रही है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























