इसराइल के पूर्व पीएम को आठ महीने की सज़ा

प्रकाशित

इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट को भ्रष्टाचार और भरोसा तोड़ने के जुर्म में आठ महीने की सज़ा सुनाई गई है.

उन्हें एक अमरीकी समर्थक से नोटों से भरा लिफाफ़ा लेने का दोषी पाया गया है.

पिछले साल भी रिश्वत से जुड़े एक मामले में उन्हें छह साल की सज़ा हुई थी, जिसके ख़िलाफ़ उन्होंने अपील की हुई है.

ओलमर्ट 2006 से 2009 तक इसराइल के प्रधानमंत्री रहे.

छह साल पहले भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच उन्हें प्रधानमंत्री पद छोडना पड़ा था.

इसके बाद इसराइल में दक्षिणपंथी बेन्यामिन नेतान्याहू की सरकार बनी, जिसके कारण फलीस्तीनियों के साथ जारी शांति वार्ता भी प्रभावित हुई.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>