शिया मस्जिद के बाहर धमाके में चार की मौत

इमेज स्रोत, Reuters
सऊदी अरब अधिकारियों के अनुसार पूर्वी प्रांत दम्मम में एक शिया मस्जिद के बाहर आत्मघाती धमाके में चार लोग मारे गए हैं.
इस्लामिक स्टेट ने हमले की ज़िम्मेदारी ली है.
दम्मन पूर्वी प्रांत की राजधानी है. सऊदी अरब के ज़्यादातर शिया आबादी इसी प्रांत में रहती है.
एक हफ़्ते पहले इस इलाक़े की एक शिया मस्जिद में हुए धमाके में 20 से अधिक लोग मारे गए थे. इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली थी.
सऊदी अरब के पड़ोसी देश यमन में शिया विद्रोहियों के ख़िलाफ़ हवाई हमले शुरू करने के बाद से शिया-सुन्नी के बीच तनाव बढ़ गया है.
शियाओं ने बढ़ती हिंसा के खिलाफ़ सरकार से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>





















