पीएम मोदी आज जाएंगे ढाकेश्वरी मंदिर

Modi in Dhaka
प्रकाशित

रविवार को जिन ख़बरों पर नज़र रहेगी उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांग्लादेश दौरे का दूसरा और आख़िरी दिन और जर्मनी में जी-7 देशों के नेताओं की बैठक शामिल है.

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाका में ढाकेश्वरी देवी के मंदिर, रामकृष्ण मिशन जाएंगे और न्यू चांसरी कॉम्प्लेक्स में भारतीय दूतावास के नए दफ़्तर का उद्घाटन करेंगे.

मोदी बांग्लादेश के राष्ट्रपति अब्दुल हमीद से दोपहर के खाने पर मुलाक़ात करेंगे. इसके बाद वो बंगबंधु इंटरनेशनल कॉन्फ़्रेंस सेंटर में लोगों से बातचीत करेंगे.

शाम को मोदी वापस भारत के लिए रवाना होंगे.

Reunion g7 (File Photo)

जर्मनी के क्रुएन के एल्माऊ कैसल में रविवार को जी-7 देशों के नेताओं की बैठक होगी. बैठक का एजेंडा है ग्रीस का कर्ज़ संकट, पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष और इराक़ और सीरिया में इस्लामिक स्टेट की चुनौती.

तुर्की में संसदीय चुनाव हो रहे हैं. राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन की एकेपी पार्टी 13 साल में सबसे बड़ी चुनौती का सामना कर रही है. संविधान में बदलाव के लिए उनका ये चुनाव जीतना ज़रूरी है.

turkey election

लक्ज़मबर्ग में रविवार को जनमत संग्रह है. लोगों से पूछा जा रहा है कि विदेशियों को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए या नहीं और क्या 16 साल की उम्र में वोट डालने का अधिकार मिलना चाहिए. लक्ज़मबर्ग की करीब 46 फ़ीसदी जनसंख्या विदेशी है.

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता रविवार से चीन समर्थित चुनाव प्रस्ताव के विरोध में अभियान शुरू कर रहे हैं. उनकी मांग है कि हांगकांग प्रशासन इस प्रस्ताव को न माने.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>