आज पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में चुनाव

सोमवार को जिन ख़बरों पर नज़र रहेगी उनमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित बल्टिस्तान में विधानसभा चुनाव और भारत के सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग पर फिर से सुनवाई शामिल है.
भारत की आपत्ति के बावजूद पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित बल्टिस्तान में आज विधानसभा चुनाव हैं.

इमेज स्रोत, AFP
इलाके के सभी ज़िलों में पाकिस्तानी सेना को तैनात किया गया है.
भारत का सुप्रीम कोर्ट आज से फिर से राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग की संवैधानिक वैधता पर सुनवाई शुरू करेगा.
इस मामले की सुनवाई कर रही पांच जजों की संविधान पीठ ने केंद्र सरकार की ये मांग ठुकरा दी थी कि इस मामले की सुनवाई गर्मियों की छुट्टी के बाद हो.
मंगलयान से संपर्क आज टूटेगा
भारत का मंगलयान से संपर्क आज टूट जाएगा. ऐसा इसलिए होगा क्योंकि धरती और मंगल के बीच में सूरज आ जाएगा.
हालांकि 22 जून के बाद इस अंतरिक्षयान से संपर्क फिर जुड़ जाएगा.

इमेज स्रोत, THINKSTOCK
दिल्ली में आज से आईटीओ और मंडी हाउस के बीच मेट्रो की शुरुआत होगी. ये स्टेशन हैरिेटेज लाइन का हिस्सा है जिसमें लाल किला और जामा मस्जिद स्टेशन भी हैं.
ये स्टेशन 2016 में शुरू होंगे.

इमेज स्रोत, Reuters
मानसून आज कर्नाटक पहुंच सकता है.
भारतीय क्रिकेट टीम आज बांग्लादेश पहुंच रही है. भारत और बांग्लादेश के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे.
महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं के नतीजों का एलान भी आज दोपहर होगा. आज सिंगापुर में उन आठ लोगों को याद किया जाएगा जो शुक्रवार को मलेशिया में आए भूकंप में मारे गए.

इमेज स्रोत, AP
जर्मनी के एल्माउ कैसल में जी 7 देशों के नेताओं की बैठक आज भी जारी रहेगी. आज बैठक में यूक्रेन के हालात पर चर्चा हो सकती है.
आज ऑस्ट्रिया के विएना में आईएईए की बैठक भी होगी.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>

























