पेस का विंबलडन फ़ाइनल आज

greece euro
प्रकाशित

रविवार को जिन ख़बरों पर नज़र रहेगी उनमें ग्रीस के क़र्ज़ संकट को लेकर यूरोपीय संघ के देशों के नेताओं की बैठक और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताजिकिस्तान यात्रा अहम है. विंबलडन में भारत के लिएंडर पेस का भी मिक्स्ड डबल्स में फ़ाइनल मैच है.

आज पहले यूरोग्रुप और फिर यूरोपीय संघ के 28 देशों के नेता ब्रसेल्स में मुलाकात करेंगे. बैठक में ग्रीस सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

बैठक में इस बात पर फ़ैसला संभव है कि ग्रीस को राहत पैकेज दिया जाए या नहीं.

modi turkmenistan

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे जाएंगे.

मोदी अभी किर्गिज़िस्तान में हैं. इससे पहले मोदी कज़ाकिस्तान, उज़्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान जा चुके हैं. वो रूस में ब्रिक्स और शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइज़ेशन की बैठक में भी हिस्सा ले चुके हैं.

विंबलडन में भारत के लिएंडर पेस और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस मिक्स्ड डबल्स के फ़ाइनल में खेलेंगे. पुरुष एकल मुकाबले में रॉजर फ़ेडरर और नोवाक जोकोविच का मैच होगा.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत आज भी होगी.

omar sharif

अभिनेता उमर शरीफ़ को आज मिस्र की राजधानी काहिरा में दफ़्न किया जाएगा.

भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच आज दूसरा वनडे हरारे में खेला जाएगा. भारत ने पहला वनडे चार रन से जीता था.

बांग्लादेश और दक्षिण अफ़्रीका के बीच दूसरा वनडे ढाका में खेला जाएगा.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>