ग्रीस : विधेयक पास कराने की समयसीमा आज

इमेज स्रोत, Reuters
ग्रीस को वैट और पेंशन सुधार समेत चार नए कर प्रस्तावों को बुधवार तक संसद से पारित कराना है और इसके लिए प्रधानमंत्री अलेक्सिस सिप्रास मंगलवार को दिन भर प्रयास करते रहे.
बुधवार को ग्रीस की संसद में यूरोज़ोन के प्रस्ताव पर बहस होनी है और इसे पारित कराना सिप्रास के लिए बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है.
ग्रीस के प्रधानमंत्री यूरोज़ोन की ओर से दिए गए तीसरे राहत पैकेज को मंज़ूर कराने के लिए अपनी ही पार्टी के सांसदों को मनाने में लगे हैं. ग्रीस को पैकेज तभी मिलेगा अगर वो यूरोज़ोन की शर्तों को मानता है.
समझौते की शर्तें कड़ी

इमेज स्रोत, AFP
ऐसा माना जा रहा है कि उनकी पार्टी के ही कई सांसद इस प्रस्ताव से नाखुश हैं और वो इसके ख़िलाफ़ मतदान कर सकते हैं. इन सांसदों का कहना है कि यूरोज़ोन ग्रीस को ब्लैकमेल कर रहा है.
इस बीच एक इंटरव्यू में ग्रीस के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे यूरोज़ोन के पैकेज की शर्तों से सहमत नहीं है लेकिन वे इस मानने के लिए तैयार हैं.
उन्होंने कहा कि समझौते की शर्तें कड़ी हैं लेकिन साथ ही कहा कि यूरोज़ोन में बने रहने के लिए ग्रीस के पास यही रास्ता है.
सहयोगियों का विरोध

इमेज स्रोत, Reuters
रक्षा मंत्री पानोस कामेनोस ने पहले ही कह दिया है कि वो समर्थन नहीं करेंगे. वे सिप्रास के गठबंधन सहयोगी है.
ग्रीस के वित्त मंत्रालय का कहना है कि संसद में इस बारे में कुछ क़ानून पेश किए जा चुके हैं और इन पर चर्चा की ज़रूरत है.
इन क़ानूनों में ग्रीस के उपभोक्ता करों में सुधार से संबंधित क़ानून भी शामिल है.
संकट बरकरार

इमेज स्रोत,
यदि समझौता नाकाम होता है तो ग्रीस के बैंक दीवालिया हो सकते हैं और ग्रीस को यूरोज़ोन से बाहर जाना पड़ सकता है. ग्रीस के बैंक 29 जून से बंद पड़े हैं.
राहत पैकेज ग्रीस के सुधार लागू करने की शर्तों से बंधा है जिनमें टैक्स बढ़ाना और श्रम क़ानूनों में ढील देना शामिल हैं.
तीसरे राहत पैकेज के तहत यूरोज़ोन ग्रीस को अगले तीन साल में 61 अरब डॉलर का क़र्ज़ देगा.
ग्रीस में कई लोगों ने अपना गुस्सा ऑनलाइन ज़ाहिर किया है और #ThisIsACoup नाम से हैशटैग चला रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)



























