त्सिप्रास का ध्यान बेलआउट पैकेज पर

इमेज स्रोत,
ग्रीस के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता ने कहा है कि संसद में थोड़ी अड़चनों के बावजूद एलेक्सिस त्सिप्रास उन शर्तों को पूरा करने पर ध्यान दे रहे हैं जिनके बदले बेलआउट पैकेज पर सहमति बनी है.
प्रधानमंत्री त्सिप्रास के प्रवक्ता गेब्रियल साकेलारेडिस का ये बयान तब आया है जब बीती रात संसद में त्सिप्रास को बेलआउट पैकेज की शर्तों पर अपने ही 30 से अधिक सांसदों के विरोध का सामना करना पड़ा.
संसद में सरकार अपना बहुमत खो चुकी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि सरकार गिरने से बच जाएगी.
माना जा रहा है कि यूरोपियन सेंट्रल बैंक ग्रीस के 'इमरजेंसी फ़ंडिग' संबंधी आग्रह पर विचार कर सकता है. इससे ग्रीस के बैंक दोबारा खुल सकेंगे.
लेकिन संवाददाताओं का कहना है कि इस फ़ैसले का फ़ौरी असर नहीं दिखाई देगा क्योंकि बैंकों को लगभग तीन हफ़्तों के लिए बंद किया गया है.
<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>






















