ख़ून देकर पाइए कंसर्ट का मुफ़्त टिकट

रक्त थैली के साथ ड्रैक्यूला
प्रकाशित

रोमानिया के एक संगीत महोत्सव के आयोजक रक्तदान के बदले मुफ़्त टिकट दे रहे हैं.

स्थानीय समाचार एजेंसी एजप्रेस के अनुसार ट्रांसिलवेनिया में ‘अनटोल्ड’ संगीत महोत्सव के आयोजकों ने कहा है कि जो रक्तदान करेगा, उन्हें टिकट की क़ीमतों में छूट दी जाएगी.

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि जो सीधे बुख़ारेस्ट और क्लुज़ के दफ़्तर पंहुचकर रक्तदान करेंगे, उन्हें हाथों-हाथ मुफ़्त टिकट दिया जाएगा.

रक्त दान करते हुए लोग

संगीत महोत्सव के निदेशक बोग्दन बूटा ने कहा, “रोमानिया में ख़ून की कमी को देखते हुए हमने मिथकीय चरित्र का सहारा लिया और लोगों को रक्तदान के लिए उत्साहित कर रहे हैं.”

संगीत महोत्सव के पोस्टरों में ख़ून पीने वाले वैंपायर को रक्तदान करते हुए दिखाया गया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>