अफ़ग़ानिस्तानः गोलीबारी में 20 की मौत

अफ़ग़ानिस्तान
इमेज कैप्शन, फ़ाइल फ़ोटो
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान में एक शादी समारोह में हुई गोलीबारी में कम से कम 20 लोग मारे गए हैं.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़ घटना उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के बाघ़लान प्रांत के देल सालेह ज़िले में हुई.

घटना रविवार रात की है जब एक शादी समारोह में नोकझोंक के बाद गोलीबारी शुरु हो गई.

अफ़ग़ान सुरक्षा बलों को मौक़े पर भेज दिया गया है.

अधिकारियों के मुताबिक़ मरने वालों की तादाद बढ़ने की आशंका है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें.</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>