लापता इंडोनेशियाई विमान का मलबा मिला

ट्रिगाना एयर इंडोनेशिया की एक घरेलू एयरलाइंस है
इमेज कैप्शन, ट्रिगाना एयर इंडोनेशिया की एक घरेलू एयरलाइंस है
प्रकाशित

अधिकारियों का कहना है कि रविवार को लापता हुए इंडोनेशिया के एक विमान का मलबा मिल गया है.

ये विमान इंडोनेशिया के पापुआ इलाके में लापता हो गया था जिस पर 54 लोग सवार थे.

ये अभी पता नहीं चला है कि इस दुर्घटना में कोई जीवित बचा है या नहीं.

विमान पर सवार लोगों में 44 वयस्क हैं जबकि पांच बच्चे और शिशु हैं. इसके अलावा चालक दल के सदस्यों की संख्या पांच है.

इंडोनेशिया के परिवहन मंत्री ने पत्रकारों को बताया कि विमान का मलबा ऑक्सिबिल के पहाड़ी इलाक़े बिनतांग में मिला.

स्थानीय समय के अनुसार दोपहर तीन बजे से कुछ देर पहले ट्रिगाना एयर सर्विस के इस विमान के साथ संपर्क टूट गया था.

सेंतानी हवाई अड्डे पर अपने परिजनों के बारे में सूचना का इंतज़ार करते लोग
इमेज कैप्शन, सेंतानी हवाई अड्डे पर अपने परिजनों के बारे में सूचना का इंतज़ार करते लोग

विमान ने प्रांतीय राजधानी जयापुरा के सेंतानी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और ये दक्षिणी शहर ओक्सिबिल जा रहा था.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक करें</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>