कार की क़ीमत 45 लाख, वेटिंग लिस्ट 2 साल..

    • Author, डेविड के. गिब्सन
    • पदनाम, बीबीसी ऑटोस
  • प्रकाशित

अगर आप आटो रेसिंग के दीवाने हैं या फिर आपको पुराने ज़माने का डिज़ाइन पसंद है या फिर पोस्टकार्ड के ज़माने में आपकी दिलचस्पी है, तो फिर मोर्गन मोटर कंपनी के एक शताब्दी पुरानी तिपहिया वाहन के आधुनिक रूप को देख कर आपका दिल बच्चों की तरह मचल सकता है.

दरअसल कंपनी ने तीन साल पहले ही इसे 82 हॉर्सपावर की इंजिन क्षमता वाली हाइब्रिड कार के तौर पर पेश किया है.

इस कार को लोगों ने आते ही इतना पसंद किया है कि इसे खरीदने वालों की लाइन लग गई है. अगर इसे आप खरीदना चाहेंगे तो कम से कम दो साल की वेटिंग लिस्ट है.

ऐसा भी नहीं है कि ये कार सस्ती है. इसकी कीम करीब 70,000 डॉलर (करीब 45 लाख रुपये) है.

पैडल पावर की कार

तस्वीर से भी ज़ाहिर है कि आपको ये साइकिल कार की तरह नज़र आ रही है. तो इसमें कंपनी ने नया क्या किया है? दरअसल बेलारूस की इकोमोबिल कंपनी की बदौलत, मोर्गन मोटर कंपनी की नकल कर ये पैडल-इलेक्ट्रिक वाहन तैयार किया गया है.

इसको चलाने के लिए आप पांव का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसकी बैटरी का....मिंस्क शहर की इकोमोबिल कंपनी ने मोर्गन की ट्राइ-कार की नकल कर इसे पैडल पावर के आधार पर तैयार किया है.

इसका नाम रखा गया है पीकार.

इसे देख कर पुराना ज़माना याद आता है. इसमें लकड़ी, चमड़े का काम तो है ही और सिलेंडर के आकार के बने इंजन का इस्तेमाल किया गया है.

आप इसे पांव से चलाए या फिर बैटरी से, इसकी स्पीड पिछले चक्के से लगे शिमानाओ नेक्सस हब से संचालित होती है. इसमें बैटरी से चलने वाले ऑडियो प्लेयर, टर्न इंडिकेटर और हेडलाइट्स लगे हुए हैं.

महंगी है कार

1000 वाट की मोटर से कार को 25 मील प्रति घंटे की रफ़्तार से चलाया जा सकता है. सिंगल सीट वाली कार की सीट या काकपिट में छह फ़ीट का लंबा शख़्स आराम से बैठ सकता है.

इकोमोबइल इसे तीन और चार चक्के के वर्जन में तैयार कर रही है.

इस कार को तैयार करने में बड़ी कीमत तो लग ही रही है, इसके अलावा बेलारूस से मंगाने के लिए आपको तीन हज़ार तीन सौ डॉलर (करीब दो लाख 12 हज़ार रुपये) अलग से खर्च उठाना होगा.

ये बात जरूर है कि आप इस कार को खरीदने के खर्चे से ही शानदार साइकिल या फिर ई-बाइक या फिर सेकेंड हेंड कार खरीद सकते हैं.

लेकिन इसे चलाने का रोमांच तो आपको इसे चलाने पर ही महसूस होगा.

<italic><bold>अंग्रेज़ी में <link type="page"><caption> मूल लेख</caption><url href="http://www.bbc.com/autos/story/20150729-for-this-morgan-3-wheeler-from-belarus-pedals-replace-pistons" platform="highweb"/></link> यहाँ पढ़ें जो <link type="page"><caption> बीबीसी ऑटोस</caption><url href="http://www.bbc.com/autos" platform="highweb"/></link> पर उपलब्ध है.</bold></italic>

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>