'सांप काटने से होने वाली मौतें बढ़ेंगी'

सांप
प्रकाशित

अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य चैरिटी संस्था मेडिसां सा फ़्रंतिये (डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर) का कहना है कि सर्पदंश से होने वाली मौतें बढ़ सकती हैं.

संगठन के मुताबिक़ एंटी-वेनम टीके ख़त्म हो रहे हैं.

एक अनुमान के मुताबिक़ हर साल लगभग एक लाख लोग सर्पदंश से मर जाते हैं.

इनमें से एक तिहाई लोग सिर्फ़ सहारा क्षेत्र के अफ़्रीकी देशों में मारे जाते हैं.

टीके समाप्त हो जाएँगे

सांप

एमएसएफ़ का कहना है कि इस रेगिस्तान क्षेत्र में प्रभावी एकमात्र एंटी-वेनम (ज़हर रोधी दवा) एफ़एवी-अफ़्रीके के टीके अगले साल मध्य तक ख़त्म हो जाएंगे.

इस दवा को बनाने वाली फ़्रांसीसी कंपनी ने पिछले साल इसका उत्पादन रोक दिया था.

कंपनी का कहना है कि इसे बनाने से उसे फ़ायदा नहीं हो रहा है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां</caption><url href="http://www.bbc.co.uk/hindi/multimedia/2013/03/130311_bbc_hindi_android_app_pn.shtml" platform="highweb"/></link> क्लिक कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>