मेक्सिको: मिस्र में मौतों की जांच हो

मेक्सिको के राष्ट्रपति एनिरके पेना नीएतो और विदेश मंत्री क्लॉडिया मसीयू ने तीखी प्रतिक्रिया जताई.
इमेज कैप्शन, मेक्सिको के राष्ट्रपति एनिरके पेना नीएतो और विदेश मंत्री क्लॉडिया मसीयू ने तीखी प्रतिक्रिया जताई.
प्रकाशित

मेक्सिको ने मिस्र में अपने दो नागिरकों के मारे जाने की घटना की जांच की मांग की है.

मिस्र में सुरक्षा बलों ने चरमपंथी समझ सैलानियों के एक काफ़िले पर हमला कर दिया था. इस वारदात में 12 लोग मारे गए. मृतकों में दो मेक्सिको वासी थे.

मेक्सिको ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है. उसने इस वारदात की निंदा की है और कहा कि पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए.

मिस्र के पर्यटन मंत्री ख़ालिद रमी मेक्सिको के घायल नागिरकों को देखने अस्पताल गए.
इमेज कैप्शन, मिस्र के पर्यटन मंत्री ख़ालिद रमी मेक्सिको के घायल नागिरकों को देखने अस्पताल गए.

मिस्र के अधिकारियों का कहना है कि सैलानियों का जत्था उस रेगिस्तानी इलाक़े में था, जहां अमूमन चरमपंथी गुट सक्रिय रहते हैं.

सैलानियों के वहां जाने की कोई ख़बर सुरक्षा बलों को नहीं दी गई थी. इससे उन्होंने समझा कि वे लोग भी चरमपंथी ही हैं.

हालांकि टूर गाइडों के संगठन का दावा है कि मिस्र की सेना को उस रेगिस्तानी इलाक़े में सैलानियों के जाने की जानकारी दे दी गई थी.

सुरक्षा बलों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस हमले में मेक्सिको के आठ नागरिक मारे गए. पर मेक्सिको की सरकार ने अपने सिर्फ़ दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>