कनाडा चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत

लिबरल पार्टी के समर्थक.
प्रकाशित

कनाडा में विपक्षी लिबरल पार्टी ने संसदीय चुनाव जीत लिया है.

इस तरह कनाडा में कनज़रवेटिव पार्टी का नौ साल का शासन समाप्त हो गया है.

जस्टिन ट्रूडेव

जस्टिन ट्रूडेव सरकार बनाएंगे. निवर्तमान प्रधानमंत्री स्टीफ़न हॉर्पर ने हार स्वीकार कर ली है.

स्टीफ़न हार्पर.

मतदान ख़त्म होने के बाद उन्होंने बताया कि वो ट्रूडेवू को यह कहते हुए बधाई दे चुके थे कि कंजरवेटिव पार्टी बिना झिझक चुनाव परिणाम स्वीकार करेगी.

कनाडा की 338 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 170 सीटों पर जीत ज़रूरी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और<link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)