कहां हैं वो 43 लापता छात्र!

बीते साल लापता हुए छात्र
इमेज कैप्शन, 43 छात्रों के लापता होने से धूमिल हुई मेक्सिको सरकार की छवि.
प्रकाशित

मेक्सिको के अधिकारी गेरारो में पिछले साल लापता हुए 43 छात्रों के मामले की जांच दोबारा शुरू करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के पैनल ने पहले हुई जांच में ख़ामियां बताई थीं.

लापता हुए छात्रों के रिश्तेदार इस मामले में सरकार की ओर से दी गई जानकारी पर संदेह जताते रहे हैं.

सरकार का कहना है कि इगुआला शहर की पुलिस ने इन छात्रों को एक ड्रग माफिया को सौंप दिया था, जिसने उनकी हत्या कर शवों को जला दिया था.

छात्रों के परिजनों ने जताया रोष
इमेज कैप्शन, छात्रों के परिवारवालों को सरकार के बयान पर भरोसा नहीं.

मानवाधिकार के मामलों पर बने इंटर अमेरिकन कमीशन के विशेषज्ञों के एक दल ने इस घटना पर सरकार के नतीजों की निंदा की है.

वो सरकार की इस बात को मानने को तैयार नहीं थे कि कूड़े के ढेर के पास मिले शव इतने अधिक जल गए थे कि उनकी पहचान संभव नहीं है.

विशेषज्ञों के दल ने ग़ायब हुए छात्रों के परिजनों के साथ मिलकर विशेषज्ञों की ओर से तय की गई सीमा में खोजबीन दुबारा शुरू करने जैसी 10 सिफारिशें की हैं.

इन सुझावों को जिसे मेक्सिको सरकार स्वीकार कर लिया है.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> क्लिक करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर </caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link>पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>