'स्वीडन के स्कूल में हमला जातिवाद से प्रेरित'

स्वीडन ट्रॉलहैट्टन
प्रकाशित

स्वीडन की पुलिस का मानना है कि एक स्कूल में एक शिक्षक और छात्र की हत्या करने वाले शख्स ने ये हमला जातिवादी से प्रेरित होकर किया था.

पुलिस प्रमुख निकलस हॉलग्रेन ने कहा कि ये धारणा हमलावर के अपार्टमेन्ट से मिली चीज़ों और हमले के दौरान उसके बर्ताव के आधार पर बनी है.

स्वीडन के स्कूल में हमला

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 21 वर्षीय हमलावर कट्टर दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़ा था.

निकलस हॉलग्रेन ने स्वीडिश रेडियो पर कहा, " हम ये पुष्टि कर सकते हैं कि ये जातिवाद से प्रेरित हमला था क्योंकि हमलावर ने रंग के आधार पर अपने शिकार चुने थे."

स्वीडन के स्कूल में हमला

पश्चिमी शहर ट्रॉलहैट्टन में गुरुवार को हुए इस हमले में एक दूसरा छात्र और शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी थी जिसके बाद उसकी मौत गई. वह ट्रॉलहैट्टन का ही रहने वाला था.

संदिग्ध व्यक्ति ने काले रंगे के कपड़े पहने हुए थे और हमले से पहले छात्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं थीं.

स्वीडन ट्रॉलहैट्टन हमला

उसने हमले के वक्त जो हैलमेट पहन रखा था वह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सैनिकों के हैलमेट के जैसा ही था.

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध के फ़ेसबुक और यूट्यूब अकाउंट से यह संकेत मिला कि उसकी दिलचस्पी हिटलर, नाज़ी जर्मनी और इस्लाम विरोधी चीज़ों में थी.

स्वीडन ट्रॉलहैट्टन

ट्रॉलहैट्टन के क्रौनेन स्कूल में चार सौ बच्चे पढ़ते हैं जिनमें कई अप्रवासी विदेशी नागरिकों के बच्चे भी शामिल हैं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)</bold>