नेपाल ने चुनी पहली महिला राष्ट्रपति

बिद्या देवी भंडारी
प्रकाशित

नेपाल के संसद ने 54 वर्षीय साम्यवादी नेता बिद्या देवी भंडारी को नया राष्ट्रपति चुना है.

भंडारी देश के सबसे ऊंचे पद पर पहुंचने वाली नेपाल की पहली महिला हैं.

सत्ताधारी दल सीपीएन यूएमल की उपाध्यक्ष भंडारी को कुल पड़े 549 मतों से 327 मत मिले जबकि संसद में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कॉंग्रेस के बहादुर गुरुंग को 215.

अधिकारियों के अनुसार भंडारी गुरुवार को शपथ लेंगी.

भंडारी देश के पहले राष्ट्रपति राम बरन यादव की जगह लेंगी. साल 2008 में नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही को ख़त्म कर पहली संविधान सभा गठित की गई थी.

नेपाल संसद

बिद्या देवी भंडारी नेपाल के फ़ायरब्रांड साम्यवादी नेता मदन भंडारी की पत्नी हैं. मदन भंडारी की 1993 में एक मोटर दुर्घटना में मौत हो गई थी, जिसे कई लोग षड्यंत्र मानते हैं.

पति की मौत के बाद हुए चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टाराई को हराकर भंडारी चर्चा में आई थीं.

<bold>(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> आप यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)</bold>