सीरिया में आईएस ने दर्जनों मज़दूरों को अगवा किया

प्रकाशित

सीरिया से मिल रही रिपोर्टों के मुताबिक सुन्नी कट्टरपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट ने राजधानी दमिश्क से पूर्व में अनेक लोगों का अपहरण कर लिया है.

राजधानी दमिश्क के पूर्वी हिस्से में इस हफ्ते की शुरूवात में आईएस ने हमला किया था.

एक सीमेंट फैक्टरी में काम करने वाले मज़दूरों को वहां की डोर्मिटेरी से बंधक बना लिया गया.

आईएस की तरफ से ये हमला सोमवार को किया गया था और फैक्टरी में काम करने वाले एक अधिकारी का कहना है कि हमले के बाद से ही करीब 250 मजदूरों से संपर्क नहीं हो पाया है.

इस्लामिक स्टेट सीरिया और इराक के बड़े हिस्सों को कब्ज़े में लेने के बाद साल 2014 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था.

अबु बकर अल-बग़दादी, जिन्हें उनके समर्थक ख़लीफ़ा इब्राहिम कहते हैं आईएस के प्रमुख हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)