बंदूक़धारियों ने किया 39 बच्चों को अग़वा

इमेज स्रोत, AFP
इथोपिया का कहना है कि दक्षिणी सुडान से सटे उसकी सीमा पर हथियारबंद लोगों ने 140 लोगों को मार दिया है और 39 बच्चों को अग़वा कर लिया है.
इथोपिया के संचार मंत्री गैटाच्यू रेडा ने कहा है कि हमलावर दक्षिणी सुडान के मुर्ले समुदाय के सदस्य हैं.

इमेज स्रोत, Reuters
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल हमलावरों का पीछा कर रहे हैं और अब तक उन्होंने 60 हमलावरों को मार दिया है.
इथोपिया में दक्षिणी सुडान के हज़ारों शरणार्थी हैं जो साल 2013 देश मे हुए झड़पों के बाद में वहां आ गए थे. उस वक्त राष्ट्रपति साल्वा किएर ने उनके डिप्टी रिएक मैचार को तख़्ता पलट करने के आरोप में पद से बर्ख़ास्त कर दिया था.

इमेज स्रोत, Reuters
मैचार ने आरोपों का खंडन किया था लेकिन उन्होंने सरकार के विरोध में लड़ने के लिए विद्रोहियों की सेना बना ली.
रेडा ने बीबीसी को बताया कि ऐसा नहीं लगता कि हमलावरों का संबंध दक्षिणी सुडान की सरकार या विद्रोहियों से है.

इमेज स्रोत, AFP
यह घटना इथोपिया के गांम्बेला इलाक़े की है. जहां का इतिहास यहां के समुदायों और न्यूअर जाति के लोगों के बीच हुए संघर्षों से भरा है.
मैचार न्यूअर जाति समूह से हैं.
मुर्ले समुदाय के लोगों पर पहले भी मवेशियों और बच्चों की चोरी के आरोप लगते रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)


























