ऑस्ट्रिया में धुर दक्षिणपंथी की जीत

इमेज स्रोत, EPA
ऑस्ट्रिया में धुर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी के उम्मीदवार राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में सबसे आगे हैं.
नॉर्बर्ट होफर को करीब 36 फ़ीसदी वोट मिले हैं और इसके साथ उन्हें मई में दूसरे दौर की वोटिंग का सामना करना होगा.
रुझान बता रहे हैं कि दक्षिणपंथी उम्मीदवार को पहले दौर की वोटिंग में सबसे ज़्यादा वोट मिले हैं.
स्वतंत्र उम्मीदवार एलेक्ज़ेंडर वान डेअर बेलेन और इर्मेगार्द ग्रिस के बीच दूसरे नंबर के लिए खींचतान है.
दूसरे विश्वयुद्ध के बाद ये पहला मौक़ा है जब दोनों प्रमुख पार्टियां मुक़ाबले से बाहर हो गई हैं.
सोशल डेमोक्रैट पार्टी के हंड्सटॉर्फर और पीपुल्स पार्टी के आंद्रेयास खोल को करीब 11 फ़ीसदी वोट मिलने के आसार हैं.
इन दोनों पार्टियों ने अकेले या फिर गठबंधन में रहते हुए ऑस्ट्रिया में कई दशकों से शासन किया है.
ऑस्ट्रिया की राजनीति के लिए ये एक नई बात है. देश में 1945 से ही राष्ट्रपति या तो मध्य वामपंथी या मध्य दक्षिणपंथी होते आए हैं.
विएना में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार की इस जीत से पता चलता है कि लोगों में देश की यथास्थिति को लेकर भारी असंतोष है.
इसके साथ ही प्रवासियों और अर्थव्यवस्था को लेकर भी गहरी चिंता है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉयड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

























