हिज़बुल्लाह कमांडर की बम विस्फोट में मौत

प्रकाशित

सीरियाई युद्ध में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले हिज़बुल्लाह के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर बदरुद्दीन की राजधानी दमिश्क में एक बम विस्फोट में मौत हो गई है.

लेबनानी चरमपंथी समूह हिज़बुल्लाह ने अपनी वेबसाइट अल-मनार पर जारी बयान में कहा कि दमिश्क हवाई अड्डे के पास एक बड़े बम विस्फोट में मुस्तफ़ा आमान बदरुद्दीन की मौत हो गई है.

हिज़बुल्लाह सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थक है. उसने सीरिया में उनकी मदद के लिए हज़ारों की संख्या में अपने लड़ाके भेजे हैं.

साल 2015 में अमरीका ने कहा था कि सीरिया में साल 2011 से हिज़बुल्लाह की ओर से चलाए जा रहे सैन्य अभियान के पीछे बदरुद्दीन का हाथ है.

बेरूत के दक्षिण में बाहरी इलाक़े में हुए अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

लेबनान की राजधानी में मौजूद बीबीसी संवाददाता क्वेनटिन सोमरविले के अनुसार कुछ लोगों ने बदरुद्दीन की हत्या के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया.

एक आदमी ने कहा, "हिज़बुल्ला के बहुत जासूस हैं."

badreddines_coffin_beirut_hezbollah

अंतिम संस्कार में शामिल एक दूसरे आदमी ने कहा कि अगर बदरुद्दीन नहीं होते तो "दाइश (इस्लामिक स्टेट का एक और नाम) यहां पहुंच गया होता."

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक </caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link>करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href=" https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)