सिंहस्थ कुंभ मेले में जाएंगे मोदी

मोदी
प्रकाशित

जो ख़बरें शनिवार को सुर्ख़ियों में रहेंगी उनमें सिंहस्थ कुंभ में मोदी का शामिल होना, चुनावी हलचल और कान फिल्म फेस्टिवल मुख्य रूप से शामिल हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ मेले में हिस्सा लेंगे. इसमें श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना भी शिरकत करेंगे.

अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह आज पुदुचेरी में एक चुनावी रैली में शिरकत करेंगे. इसके बाद दोपहर में वे केरल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे.

केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आख़िरी दिन होगा. वहां 16 मई को वोट डाले जाएंगे.

अंतरराष्ट्रीय ख़बरों का रुख करें तो नाइजीरिया के अबूजा में आज से दूसरा क्षेत्रीय सुरक्षा शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है.

फ्रांस्वां ओलांद

इस सम्मेलन की मेज़बानी नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी करेंगे और इसमें शिरकत करने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वां ओलांद के साथ कई अन्य देशों के नेता पहुंचेंगे.

सम्मेलन में सुरक्षा के अन्य मुद्दों से साथ इस्लामी चरमपंथी समूह बोको हराम से निपटने के बारे में चर्चा होगी.

कान्स फ़िल्म महोत्सव

कान फ़िल्म महोत्सव के चौथे दिन आज कई मशहूर फ़िल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें स्टीवन स्पीलबर्ग की फ़िल्म 'दी बीएफ़जी' और पीट्रो जर्मी की फ़िल्म 'सिग्नोर एंड सिग्नोरी' ख़ास हैं. यह फ़िल्म महोत्सव 22 मई तक चलेगा.

आईपीएल

आईपीएल में आज दो मुक़ाबले खेले जाएंगे. बैंगलूरू में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू की टीम गुजरात लायंस से भिड़ेगी, वहीं कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स का मुक़ाबला राइज़िंग पुणे सुपरजायंट्स से होगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)