जयललिता, करुणानिधि को देना होगा जवाब

 राजदेव रंजन
प्रकाशित

बिहार के सीवान में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज राज्य व्यापी प्रदर्शन की घोषणा की है.

राज्य में पत्रकार संगठन भी आज सड़कों पर उतर सकते हैं. राजदेव की हत्या बीते शुक्रवार को गोली मार कर दी गई थी.

जे जयललिता

अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता और डीएमके अध्यक्ष के करुणानिधि चुनाव आयोग के जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का आज जवाब देंगे.

आयोग ने कल दोनों नेताओं को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था और कहा था कि अपने चुनावी घोषणापत्रों में दोनों नेता निर्धारित मानदंडों का पालन करने में विफल रहे हैं.

नोटिस का जवाब देने की आज आख़िरी तारीख़ है.

अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात के दाहोड में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरूआत करेंगे.

सरबजीत

कान्स फ़िल्म महोत्सव के पांचवे दिन आज हिंदी फ़िल्म सरबजीत का प्रीमियर होगा. फ़िल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हूडा और रिचा चड्ढा मुख्य भूमिकाओं में हैं. महोत्सव में आज एजे करदार के निर्देशन में निर्मित पाकिस्तानी फ़िल्म ‘जागो हुआ सवेरा’ भी दिखाई जाएगी.

नकबी दिवस

फ़लस्तीन में आज नकबा दिवस (या त्रासदी दिवस) मनाया जाएगा. इसी दिन साल 1948 में फ़लस्तीन की धरती पर इसराइल का गठन हुआ था. इस दिन फ़लस्तीनी लोग प्रदर्शन करते हैं, रैलियों में हिस्सा लेते हैं और अपने पैतृक देश में वापस जाने की क़सम खाते हैं.

परिवार

आज अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस है. इस अवसर पर जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर और दुनिया में कई अन्य स्थानों पर ख़ास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इस साल का विषय है परिवार, स्वस्थ्य जीवन और स्थायी भविष्य.

आईपीएल

खेलों का रुख़ करें तो इंडियन प्रीमियर लीग में आज दो मुक़ाबले होंगे. मोहाली में किंग्स इलेवेन पंजाब सनराइज़र्स हैदराबाद से भिड़ेगी, जबकि विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले मैच में मुंबई इंडियन्स, दिल्ली डेयरडेविल से टक्कर लेगी.

एंडी मरे

इटालियन ओपन टेनिस प्रतियोगिता में आज पुरुष एकल वर्ग का फ़ाइनल मुक़ाबला खेला जाएगा. एंडी मरे पहले ही फ़ाइनल में पहुंच चुके हैं.

उधर महिला डबल्स फ़ाइनल के मुक़ाबले में भारत की सानिया मिर्ज़ा और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी की टक्कर रूस की जोड़ी एकाटेरिना माकारोवा और एलिना वेसनिना से होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> औ<link type="page"><caption> र ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)