दुनिया के सबसे उम्रदराज बिल्ले की मौत

प्रकाशित

हाल ही में दुनिया के सबसे अधिक उम्र के बिल्ले का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले स्यामी बिल्ले की मौत हो गई है.

स्कूटर नाम के इस स्यामी बिल्ले ने 26 मार्च को ही अपना 30वां जन्मदिन मनाया था.

टेक्सस के मैन्सफील्ड में रहने वाले बिल्ले की मालकिन गेल फ्लॉएड ने बताया कि जब तक गिनीज़ बुक आठ अप्रैल तक इस उपाधि की पुष्टि करता, स्कूटर की मृत्यु हो चुकी थी.

स्थानीय पशु चिकित्सक डॉक्टर ट्रीशिया लातिमेर ने बताया कि स्कूटर ने जितना जीवन जिया, वह इंसानी जीवन के 136 साल के बराबर है.

मालकिन गेल का कहना है कि स्कूटर के लंबे जीवन का रहस्य उसका सक्रिय रहना और लगातार घूमते रहना था.

स्कूटर अमरीका के 50 में से 45 राज्य घूम चुका था.

नहाने के बाद बालों को ब्लोअर से सुखाना और हर दूसरे दिन चिकन खाना उसे काफी पसंद था.

गेल बताती हैं कि स्कूटर रोज सुबह छह बजे उन्हें उठा देता था, उनसे बातें करता था और आसपास कूदता-फांदता रहता था.

यही नहीं, जब भी वो दफ़्तर से वापस घर आती थीं, स्कूटर हमेशा दरवाजे के पास उनका इंतजार करता था.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां <link type="page"><caption> क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> करें. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)