कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, दो की मौत

इमेज स्रोत, AFP
अमरीका में पुलिस का कहना है कि यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स (यूसीएलए) में गोलीबारी की घटना में बंदूक़धारी सहित दो लोग मारे गए हैं.
पुलिस का मानना है कि यूनिवर्सिटी परिसर में अब कोई बंदूक़धारी मौजूद नहीं है. परिसर को बंद कर दिया गया था जिसे अब फिर खोल दिया गया है.
दो शव इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की इमारत में मिले हैं जिनमें से किसी की भी पहचान नहीं हो पाई है.

इमेज स्रोत, Getty
लॉस एंजिल्स पुलिस प्रमुख चार्ली बेक ने संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल से एक बंदूक बरामद हुई है.
यूसीएलए में लगभग 43,000 छात्र पढ़ते हैं. यूनिवर्सिटी ने कक्षाओं को एक दिन के लिए रद्द कर दिया है. गुरुवार से पढ़ाई शुरू होने की संभावना है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप <link type="page"><caption> यहां क्लिक</caption><url href="https://play.google.com/store/apps/details?id=uk.co.bbc.hindi" platform="highweb"/></link> कर सकते हैं. आप हमें <link type="page"><caption> फ़ेसबुक</caption><url href="https://www.facebook.com/bbchindi" platform="highweb"/></link> और <link type="page"><caption> ट्विटर</caption><url href="https://twitter.com/BBCHindi" platform="highweb"/></link> पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)





















